एसपी ने अचानक थाना पहुंचकर निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डेढ़ माह से ड्यूटी से गैर हाजिर मिलने पर पुलिस चौकी करेली में तैनात सिपाही राहुल को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
एसपी जेके शाही ने बताया कि सिपाही राहुल 28 जनवरी को तीन दिन का अवकाश लेकर घर गया था, लेकिन उसने आज तक न तो आमद दर्ज कराई और न ही फोन पर कोई सूचना दी। चौकी प्रभारी एवं अन्य साथी सिपाहियों ने फोन पर संपर्क किया तो उनका फोन भी रिसीव नहीं किया। सिपाही के गैर हाजिर रहने की रिपोर्ट एसओ राजेश यादव ने पहले ही भेज दी थी, लेकिन आज एसपी जितेंद्र कुमार शाही जब अचानक थाने पहुंचे और उन्होंने सिपाहियों के साथ मीटिंग की। इस दौरान जीडी पर एसपी ने जब एंट्री देखी तो सिपाही राहुल लगातार गैरहाजिर मिला। इस पर उन्होंने सिपाही को निलंबित कर दिया है। एसपी जेके शाही ने बैठक में सिपाहियों को अपराध नियंत्रण के लिए हर समय सजग रहने की हिदायत दी। अपराधियों पर नजर पैनी निगाह रखने को भी कहा। सिपाहियों की बीट पुस्तिकाओं का भी निरीक्षण किया।
कामकाज की समीक्षा की
बीसलपुर। एसपी जेके शाही ने थाना प्रभारी, पुुलिस उपनिरीक्षकों और सिपाहियों के कामकाजों की समीक्षा की। उन्होंने सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारियां समय और ठीक तरीके से निभाने के निर्देश दिए।