फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में घरवालों के साथ भी सुरक्षित नहीं महिलाएं: अनुप्रिया

Sun, 21 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
विज्ञापन
भ्‍ााजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- कहा, सत्ता में बैठे लोगों की मिलीभगत से चल रहा माफियाराज
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। हालात ये हो गए हैं कि महिलाएं अपने घरवालों के साथ भी सुरक्षित नहीं हैं। 
केंद्रीय मंत्री ने रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर के पास आयोजित जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि बुलंदशहर के कांड ने सिद्ध कर दिया है कि सपा शासन काल में महिलाएं अपने घर वालों के साथ भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सपा शासन काल में कानून व्यवस्था तार-तार हो गई है। पूरे प्रदेश के हालात बद से बदतर हो गए हैं। पूरे प्रदेश में सत्ता में बैठे लोगों की मिलीभगत से गुंडाराज, भ्रष्टाचार और माफिया राज खुलेआम चल रहा है, जिसका जीता जागता प्रमाण मथुरा का जवाहर बाग कांड है। मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्ष 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव में लोग भाजपा और अपना दल के गठबंधन को मजबूत बनाएं। गठबंधन से बनने वाली सरकार ही प्रदेश की जनता हो न्याय दिलाएगी। उन्होंने क हा कि विधानसभा चुनाव मतदाताओं के दरवाजे पर दस्तक दे रहा है। इस चुनाव में सपा और बसपा का नामोनिशान मिटाना है। जनसभा की अध्यक्षता अपना दल जिलाध्यक्ष सुभाष गंगवार ने और संचालन अश्चनी गंगवार ने किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने मोहल्ला शिावाजी नगर निवासी जितेंद्र गंगवार द्वारा प्रकाशित कराई गई पुस्तक सतरंगी दुनिया का भी विमोचन किया। उन्होंने मोहल्ला पटेलनगर की जीनियस बहनों हंसी और हनी को प्रशस्ति पत्र भी दिया। अपना दल के जिला महामंत्री राजाराम गंगवार ने आगंतुकों का आभार जताया। एसडीएम बीपी सिंह, नायब तहसीलदार एमआर थारू और सीओ बीपी सिंह भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
जनसभा में ये लोग भी रहे मौजूद
डॉ. रत्नेश गंगवार, भद्रपाल गंगवार, प्रमोद पटेल, नेमचंद्र गंगवार, मित्र वर्मा, नरेश गंगवार, सत्यपाल, केदारनाथ गंगवार, प्यारेलाल, गायत्री पटेल, कालीचरन, मीना सिंह, रविंद्र चौधरी, करुणाशंकर, दिनेश शुक्ला, आनंद मोहन, रानी, संजीव गंगवार, दिनेश गंगवार, रामऔतार, प्रेमसागर पटेल, राजवीर गुर्जर, वीरेंद्र कुमार। 
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन
आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री संघ और अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को अपनी-अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें