फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अभियान चलाकर समूह से जोड़ी जाएंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़े जाने के लिए विभाग ने शुरू की पहल
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले में 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़ा जाएगा। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़े जाने के लिए विभागीय अफसरों ने पहल शुरू की है।
विज्ञापन

जिले में करीब 14 हजार समूह के साथ जुड़कर डेढ़ लाख से अधिक महिलाएं स्वरोजगार कर रही हैं। यह महिलाएं जरी जरदोजी, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, आचार बनाना, शहद बनाना आदि रोजगार का काम कर रही हैं। इसके साथ ही जलकुंभी से विभिन्न निर्माण कार्य कर रही हैं। ऐसे में ग्रामीण अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाएं स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़कर रोजगार कर सके, इसके लिए जिले के सातों ब्लॉकों में 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी, कोटेदार आदि लोग मिलकर ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़ेंगे। इसके बाद विभाग की ओर से इन महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन की उपायुक्त वंदना ने बताया कि महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें