फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सहालग में सजने-संवरने पर महिलाओं ने खर्च किए लाखों रुपये

विज्ञापन
शहर के एक पार्लर में मेकअप करवातीं  महिलाएं। स्रोत: पार्लर संचालक
विज्ञापन
पीलीभीत। फरवरी में सहालग का सीजन शुरू होते ही शहर के ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की आवाजाही बढ़ गई। शादी व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए महिलाओं ने सजने-संवरने पर खुलकर खर्च किया है। शहर के प्रमुख ब्यूटी पार्लरों में सुबह से देर रात तक मेकअप, हेयर स्टाइलिंग व स्किन ट्रीटमेंट के लिए लंबी बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन


लगभग बीस दिन की सहालग में शहर के मुख्य 10 ब्यूटी पार्लरों पर दो से तीन ब्राइडल की बुकिंग रही। इस दौरान ब्राइडल मेकअप, प्री-ब्राइडल स्किन केयर, हेयर स्पा, नेल आर्ट व पार्टी मेकअप पर दुल्हनों ने 10 से 35 हजार रुपये तक के पैकेज बुक किए। वहीं, दुल्हन की रिश्तेदार व सहेलियों ने भी शादियों व मांगलिक कार्यक्रमों में सजने संवरने में अच्छा खासा बजट खर्च किया है। शहर के एक ब्यूटी पार्लर संचालक ने बताया कि सहालग पर इस बार लगभग तीन लाख रुपये का काम हुआ है। अन्य ब्यूटी पार्लरों के पास भी इसी तरह का काम रहा। व्यापारी ने बताया महिलाओं में अब लाइट (हल्के) मेकअप को लेकर ज्यादा मांग बढ़ रही है। महंगा होने के बाद भी महिलाओं में लाइट मेकअप के प्रति उत्साह अधिक रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें