फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला सहकारी बैंक को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक पीलीभीत को गुणवत्ता मानकों को पूरा करने पर इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ स्टैंडडाइजेशन (आईएसओ) 9001 एवं 27001 प्रमाण पत्र प्राप्त मिला है। बृहस्पतिवार को बैंक मुख्यालय पर सभापति सत्यपाल गंगवार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव और बैंक कर्मचारी यूनियन के नेता सौरभ गंगवार ने बैंक को आइएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त मिलने पर खुशी जाहिर की। बैंक के सभापति ने इसे प्रबंधन एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि बैंक एक के बाद एक नए कीर्तिमान बनाने में सफल रहा है। उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कर्मचारी इसी समर्पण भाव से कार्य करते रहेंगे। बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि 27001 सर्टिफिकेशन एक गुणवत्ता मानक सर्टिफिकेट है। यह किसी संस्था को निरंतर सुधार, सुरक्षा पर पड़ने वाले विपरीत प्रभावों को कम करने के प्रदर्शन पर दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें