फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिलाएं बोलीं... चांदी के दाम आसमान पर, कैसे खरीदें आभूषण

Fri, 30 Jan 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
करिश्मा।
विज्ञापन
पीलीभीत। चांदी के दाम आसमान पर हैं। शुक्रवार को गिरावट के बाद भी जिले में 3.40 लाख रुपये प्रति किलो भाव रहे। सहालग के सीजन के बीच चांदी के भाव ने खरीदारों की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। इससे सबसे अधिक महिलाएं परेशान हैं। शहर के बड़े सराफा कारोबारियों के यहां कुछ महिलाएं खरीदारी करती दिखीं। छोटे दुकानदारों के यहां नाममात्र ही खरीदारी हुई। चांदी के आभूषण लेने पहुंचीं महिलाओं का कहना है कि ऐसे ही चांदी के दाम चढ़ते रहे तो पारंपरिक चांदी के आभूषण पहनना लोग छोड़ देंगे।
विज्ञापन

शहर की एक सराफा दुकान पर खरीदारी कर रहीं महिलाओं ने बताया कि करीब तीन महीने पहले जो पायल 10 से 12 हजार रुपये में मिल जाती थी। उतने ही वजन की पायल के लिए अब 30 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। इस वजह से मजबूरी में पायल के वजन को कम करना पड़ रहा है। दुल्हन की मुंह दिखाई और अन्य शुभ अवसरों पर दिए जाने वाले चांदी के सिक्कों की खनक भी दूर होती जा रही है। सबसे कम कीमत का सिक्का भी तीन हजार रुपये तक मिल रहा है।
विज्ञापन



फोटो: 37
चांदी के दाम बढ़ने से हर वर्ग की महिलाओं को परेशानी हो रही है। एक साथ 40-50 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो रही है। इसके दाम कम होने चाहिए। - करिश्मा
फोटो: 38
सहालग के बावजूद चांदी के बढ़ते दाम महिलाओं के लिए काफी समस्या पैदा कर रहे हैं। मांगलिक कार्यक्रमों में भी चांदी के जेवर देने में काम आते हैं। - मयूरी

करिश्मा।

करिश्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें