फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिलाओं ने लिया टेडी बियर निर्माण का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
35 महिलाओं ने सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत लोन लेने के लिए जताई सहमति
विज्ञापन


पीलीभीत। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान बड़ौदा आर-सेटी की ओर से मंगलवार को विकास भवन में आयोजित टेडी बियर मेकिंग प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को टेडी बियर बनाने की ट्रेनिंग दी गई। साथ ही ब्यूटी पार्लर का भी प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में उद्योग विभाग के उपायुक्त आशीष गुप्ता ने महिलाओं को सीएम युवा उद्यमी योजना के संबंध में जानकारी दी। टेडी बियर और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण में पहुंची महिलाओं में से 35 ने सीएम युवा उद्यमी योजना में आवेदन करने के लिए सहमति जताई। वहीं, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने विकास भवन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान एवं महिला सशक्तीकरण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान बड़ौदा आर-सेटी विकास भवन में टेडी बियर निर्माण प्रशिक्षण शिविर का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं एवं युवतियों से संवाद किया और प्रशिक्षण की उपयोगिता एवं स्वरोजगार की संभावनाओं के संबंध में जानकारी की। साथ ही ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने फोन पर उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रेनिंग के बाद स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराने की आवश्यक कार्यवाही करें।
विज्ञापन

डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से निर्मित वाटर प्यूरीफायर स्टॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उत्पाद निर्माण के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें