फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिलाओं ने जताया विरोध, बुलानी पड़ी महिला पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बस स्टैंड चौराहा और बारह पत्थर चौराहे के बीच हाईवे के किनारे बनाए जा रहे नाले को लेकर आसपास की कुछ महिलाओं ने विरोध जताया। अधिकारी के समझाने पर जब महिलाएं नहीं मानी तो महिला पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

बस स्टैंड चौराहा और बारह पत्थर चौराहे के बीच हाईवे के पूरब की ओर नाला निर्माण हो रहा है। पुराने जिला सहकारी बैंक के सामने ठेकेदार के कर्मचारियों ने नाला बनवाने के लिए नींव भरनी शुरू की। तभी आसपास की महिलाओं ने यह कहकर व्यवधान डाल दिया कि नाला उनकी जगह में बनाया जा रहा है।
मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार वीरेंद्र यादव ने महिलाओं को नक्शा दिखाकर बताया कि नाला सरकारी जमीन पर ही बनाया जा रहा है। नायब तहसीलदार के समझाने पर भी महिलाएं नहीं मानी और व्यवधान डालती रहीं।
विज्ञापन

बाद में कोतवाली से महिला पुलिस बुलाई गई। महिला पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने पर गिरफ्तारी की चेतावनी। इसके बाद महिलाएं शांत हो गईं। नायब तहसीलदार ने बताया कि अब कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें