फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नौ दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव

विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल के पास लगी भीड़  संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। नौ दिन से लापता बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी युवक का शव सोमवार को रामलीला मार्ग पर एक नाले में पड़ा मिला। पता चला तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने पहुंचकर शव की पहचान की। युवक की गुमशुदगी दर्ज थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी द्रोपा देवी गंगवार ने बताया कि उनके पति संजय गंगवार उर्फ पप्पू (40) 22 नवंबर को क्लीनिक से दवा लाने की बात कह कर घर से गए थे। वापस न आने पर परिजन उनकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई पता नहीं चला।
28 नवंबर को परिजनों ने उनकी गुमशुदगी को रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस भी तलाश में जुटी थी। सोमवार को रामलीला मार्ग पर टहलने गए कुछ लोगों ने पानी निकास नाले में पत्थर के नीचे एक शव फंसा देखा। पता चला तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी आ गए।
विज्ञापन

द्रोपा देवी ने शव की शिनाख्त अपने पति के रूप में की। द्रोपा देवी की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव नाले से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव पर चोटों के कोई निशान नहीं पाए गए। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस का अनुमान है कि संजय नाले में गिर गया होगा और पानी में डूब कर उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल के पास लगी भीड़  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें