बूंदीभूड़ गांव में हुआ था बवाल
नेपाल सीमा से सटे बूंदीभूड़ गांव में बृहस्पतिवार को देसी और अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने पर बवाल हुआ था। महिलाओं ने शराब की दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ की और पुलिस प्रशासन की टीम को खदेड़ दिया था। इस दौरान जमकर लाठियां भी चली थीं। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
दर्ज रिपोर्ट कार विरोध
दर्ज रिपोर्ट में महिलाओं समेत 43 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 10-15 लोग अज्ञात हैं। इस रिपोर्ट को गलत बताते हुए गांव की महिलाएं विरोध में उतर आई हैं। इसी क्रम में वे शनिवार को दो बसों से जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुई थीं। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।