फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टॉयलेट क्लीनर, फिनायल बनाएंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, होंगी सशक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बुधवार से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए एनआरएलएम की ओर से घरों में साफ-सफाई करने वाले उत्पाद टॉयलेट क्लीनर, फिनायल, गोटसोप जैसी सामग्री बनाने का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। छह दिन के प्रशिक्षण के बाद एसएचजी महिलाओं से उत्पाद तैयार कराकर लोकल मार्केट में बिक्री की जाएगी। इससे समूह की महिलाएं सशक्त बनेंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से लगातार जिले की आर्थिक कमजोर महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर विशेष कौशल का प्रशिक्षण देते हुए उनको आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हाल ही में 28 महिलाओं को टेडी बियर प्रशिक्षण देने के बाद अब बुधवार से 35 महिलाओं को घरों के टॉयलेट, फर्श आदि साफ करने के लिए बाजार में बिकने वाला टॉयलेट क्लीनर, फिनायल, चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए गोटसोप बनाने का प्रशिक्षण शुरू किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को महिलाओं को पहले दिन लिखित प्रशिक्षण देने के साथ प्रेक्टिकल भी कराया गया।
डीसी स्वत: रोजगार वंदना सिंह ने बताया कि 35 महिलाओं को 6 दिन तक इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद महिलाएं खुद ही एओपी से एकत्र राशि के माध्यम से बाजार से सामग्री खरीदकर फिनायल, टॉयलेट क्लीनर, गोटसोप तैयार करेंगी व बाजार में इसकी बिक्री होगी।
विज्ञापन

इन चीजों की खपत ज्यादा व बनाने का नियम सरल होने से महिलाओं को मुनाफा निश्चित होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें