फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिलाओं के हाथों में रचने लगी मेहंदी, साड़ी शोरूम पर भी भीड़

Sun, 09 Aug 2026 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
​शहर के एक पार्लर में मेंहदी लगवाती महिला। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। हरियाली तीज का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार में त्योहार की रौनक दिखाई देने लगी है। साज-सज्जा के साथ हरियाली तीज पर हरी-हरी साड़ियां, चूड़ी आदि खरीदने के लिए बाजार में महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। वहीं महिलाओं ने अब ब्यूटी पार्लर जाकर पर्व के नजदीक दिनों को देखते हुए अभी से मेहंदी रचवाना भी शुरू कर दी है, तो कुछ महिलाएं अभी से पार्लर पर मेहंदी सहित सजने-संवरने के लिए अभी से बुकिंग करा रहीं हैं।
विज्ञापन

सावन के महीने में महिलाओं के लिए हरियाली तीज के पर्व की काफी मान्यता है। अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और वैवाहिक सुख के लिए सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करती हैं। पर्व के शेष ही दिन होने के कारण अभी से महिलाएं बाजार में निकलकर हरी साड़ियां, सूट के अलावा चूड़ी, बिंदी, कृत्रिम आभूषण, सैंडल व शृंगार सामग्री की दुकानों पर पहुंच रही है। वहीं शहर के ब्यूटी पार्लरों में भी चहल-पहल बढ़ गई है।
महिलाएं मेकअप, हेयर स्टाइल और विशेष रूप से मेहंदी लगवाने के लिए एडवांस बुकिंग करा रही हैं। शहर के पार्लर संचालक पप्पू ने बताया कि महिलाएं हाथों पर अब अरेबियन, ब्राइडल, बेल, फ्लोरल डिजाइन वाली मेहंदी की सबसे अधिक मांग है। शहर के एक साड़ी कारोबारी ने बताया कि महिलाएं हरे रंग में साड़ियां पसंद सबसे ज्यादा कर रहीं हैं, वह साड़ियां बाजार में अभी 1500-2000 के बीच मिल जा रही हंै। जबकि सूट के दाम 1000 से शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें