फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जयपुरी से ज्यादा अब महिलाओं को भा रहे गुजराती लहंगे

विज्ञापन
शहर के एक शोरूम पर लगे गुजराती लहंगे। स्रोत : दुकानदार
विज्ञापन
सस्ते, हल्के व नए चलन के आकर्षक लहंगे की खूब हो रही बिक्री
विज्ञापन


पीलीभीत। शादी-विवाह व त्योहारी सीजन में बाजार में सूरत व अहमदाबाद (गुजरात) के लहंगे महिलाओं और युवतियों की पहली पसंद बन रहे हैं। सस्ते दाम, आकर्षक डिजाइन व हल्के रंग के नए चलन के कारण बाजार में इनकी बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसका असर जयपुरी लहंगों की खरीद पर पड़ा है। जयपुरी लहंगे अधिक भार व चुनिंदा रंग में ही मिलते हैं।
विज्ञापन


शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी जॉय मैनी ने बताया कि गुजरात के सूरत व अहमदाबाद से आने वाले लहंगे हल्के वजन के साथ-साथ कढ़ाई, सीक्वेंस व मिरर वर्क में बेहद आकर्षक होते हैं। खासतौर पर पेस्टल शेड्स, रानी पिंक, स्काई ब्लू, पीच और मस्टर्ड रंग की अधिक मांग है। युवतियां प्री-वेडिंग फंक्शन, मेहंदी व संगीत कार्यक्रम के लिए इन ट्रेंडी लहंगों को प्राथमिकता दे रही हैं। वहीं जयपुरी लहंगे महिलाओं को अधिक दाम, वजन व चुनिंदा रंग के चलते कम पसंद आ रहें है। महिलाएं जयपुरी लहंगों को लहंगा खरीदने के लिए दूसरा विकल्प मान रहीं हैं। कपड़ा व्यापारी ने बताया कि सूरत व अहमदाबाद के लहंगे बाजार में 2,000 से शुरू होकर 10,000 तक काफी आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें