फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: होमस्टे के लिए महिलाएं तैयार कर रहीं बांस की पत्तियों से वॉल फ्रेम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पर्यटन विभाग व एनआरएलएम की ओर से संयुक्त रूप से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बांस की पत्तियों से वॉल फ्रेम तैयार कराए जा रहे हैं। इसका प्रशिक्षण पूर्व में महिलाओं को दिया जा चुका है। पर्यटन विभाग इन वॉल फ्रेम को तैयार कर प्रदेशभर में अपने होम स्टे व अन्य स्थलों पर लगाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से पूर्व में महिलाओं को बांस की पत्तियों से पीलीभीत टाइगर रिजर्व, जानवरों की तस्वीरें, भगवान के चित्र सहित अन्य डिजाइन बनाने का प्रशिक्षण दे चुका है। अब एनआरएलएम के प्रयासों से पर्यटन विभाग महिलाओं के द्वारा तैयार किए जा रहे वॉल फ्रेम के डिजाइन के ऑर्डर देते हुए उसको खरीद रहा है। माधोटांडा स्थित शारदा से सटे इलाके में बांस की पत्तियों की अधिक उपलब्धता के चलते ज्यादा ऑर्डर वहीं की स्थानीय महिलाओं को दिए जा रहे है। तैयार वॉल फ्रेम से घर को सजाने से लेकर होटल आदि की कमरों की सजावट में इसकी उपयोगिता अधिक होगी। डीसी स्वत: रोजगार वंदना सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से ही अभी महिलाओं से ऑर्डर लिए गए है, अब जल्द ही बाजार में बिक्री के लिए इसकी तैयारी चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें