फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में छलांग लगाकर जान देने वाली महिला के दूसरे बेटे का नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
जराकोठी/माधोटांडा। महिला द्वारा अपने दो मासूम बच्चों के साथ नहर में छलांग लगाने के मामले में दूसरे दिन पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की है। महिला और छोटे बेटे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं गोताखोरों की मदद से दूसरे बेटे की तलाश की जाती रही, मगर उसका दूसरे दिन भी पता नहीं लगा।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब चार बजे माधोटांडा थाना क्षेत्र के बिजुलहा गांव निवासी सरनजीत कौर (28) पत्नी दलजीत सिंह ने अपने दो बच्चे जीवनजोत (5) और अमृत सिंह (3) को साथ लेकर पीलीभीत-पूरनपुर रेलखंड पर संडई हाल्ट के पास पहुंचकर निगोही ब्रांच नहर में छलांग लगा दी थी। काफी मशक्कत के बाद नहर से देर शाम सरनजीत और छोटे बेटे अमृत सिंह का शव बरामद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने दूसरे दिन मंगलवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मंगलवार को भी गोताखोंरों की मदद से बड़े बेटे जीवनजोत की तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
उधर, महिला के पिता बराही गांव निवासी जगराज सिंह ने बेटी के पति समेत ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पिता ने आरोप लगाया कि दहेज में एक लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने सरनजीत और उसके दो बच्चों की नहर में डुबोकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर शहरोज अनवर ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति दलजीत सिंह, सास बलजिंदर कौर, ससुर बलदेव सिंह और देवर बलजीत सिंह पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मासूम जीवनजोत की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें