फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में महिला की हत्या: पहले पति ने घर में घुसकर रेता गला, संपत्ति विवाद में वारदात को दिया अंजाम

Fri, 21 Feb 2025 11:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में शहर से सटे नौगवां पकड़िया में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात हुई। पहले पति ने घर में घुसकर चाकू से महिला की हत्या कर दी। महिला का दूसरा पति व एक अन्य युवक हमले में घायल हुआ है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती फील्ड यूनिट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत शहर से सटे नौगवां पकड़िया में संपत्ति के विवाद में पहले पति ने साथी के साथ घर में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर महिला की हत्या कर दी। आरोपी पति और मोहल्ले का एक अन्य युवक भी हमले में गंभीर घायल हुआ है। मारपीट में आरोपी पहला पति भी जख्मी हुआ है। सूचना पर एएसपी समेत अफसर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


सुगनढ़ी के नौगवां पकड़िया निवासी मनीराम शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी पूजा (30) के साथ घर में मौजूद थे। उनका 20 दिन का पुत्र भी चारपाई पर सो रहा था। सुबह करीब 8:30 बजे पूजा का पहला पति हरदोई के पिहानी गांव निवासी उमाशंकर अपने एक अन्य साथी के साथ मनीराम के घर पहुंचा। आरोपियों ने पूजा पर चाकू से प्रहार करने शुरू कर दिए। 

ये भी पढ़ें- UP Police Bharti: गर्भवती अभ्यर्थी ने तय समय से पहले ही पूरी की पुलिस भर्ती की दौड़, रश्मि ने पेश की नजीर
विज्ञापन


चाकू से गर्दन पर किया प्रहार 
आरोपी ने गर्दन पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। यह देख मनीराम और घर में मौजूद मोहल्ले के ही प्रियांशु ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने दोनों को चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। आरोपी पहला पति भी मारपीट में घायल हुआ। घटना के बाद दोनों घर से भाग गए। नजदीक के नौगवां चौराहे पर पहुंचने पर आरोपी को खून से लथपथ देख किसी ने सूचना डायल 112 को दी। 

Trending Videos

मौके पर पहुंचे एएसपी विक्रम दहिया - फोटो : अमर उजाला
इस पर डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस की जांच में सामने आया कि पूजा करीब तीन साल से मनीराम के साथ रह रही थी।

एसपी अविनाश पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति देखी। एसपी ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है। संपत्ति के विवाद में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। फरार आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

20 दिन का पुत्र बचा
गनीमत रही कि आरोपियों ने घर में मौजूद 20 दिन के पुत्र पर हमला नहीं किया। बताया जाता है कि बच्चा बिस्तर पर लेटा था। आरोपियों की नजर नहीं पड़ सकी। वहीं घटना को अंजाम देकर भागे आरोपियों की खून से लथपथ चप्पले सड़क पर छूट गई। फील्ड यूनिट ने पूरे घटना क्रम के साक्ष्य जुटाए। 

एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर परखी स्थिति
घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डायल 112 के पुलिसकर्मी आरोपी पहले पति को भी अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के बाद एसपी अविनाश पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार आरोपी पति घटना को अंजाम देकर भागते समय गिरकर घायल हो गया। उसे हिरासत में लिया है। पूछताछ में उसने संपत्ति विवाद में घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी में जुटी है। इधर घायलों को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

संपत्ति को लेकर था विवाद 
नौगवां पकड़िया में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। घर की दीवार और फर्श खून से रंग गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना के पीछे संपत्ति वजह बनी। बताया जाता है कि पहले पति ने नोएडा और गाजियाबाद में पूजा के नाम से दो मकान खरीदे थे। पूजा उन मकानों को अब बेचने की तैयारी में थी। पहले पति यह नहीं चाहता था और इस बात पर उसने घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें