फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: अपराधियों पर शिकंजा, मजबूत विवेचना से पीड़ितों को न्याय दिलाने पर जोर; नए डीआईजी ने बताई प्राथमिकताएं

Sat, 14 Nov 2026 02:41 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नवागत डीआईजी मुनिराज जी ने अपराधियों को सजा दिलाने, पीड़ितों को न्याय और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करने को अपनी प्राथमिकता बताया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और पक्षपात करने वाले पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीआईजी मुनिराज जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली रेंज के नवागत डीआईजी मुनिराज जी ने शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से संवाद के दौरान पुलिसिंग की अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों में पुलिस की कार्रवाई केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। मजबूत विवेचना, साक्ष्यों के संकलन और प्रभावी पैरवी के जरिए दोषियों को अदालत से सजा दिलाना पुलिस की प्राथमिकता होगी। साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाने और जनता का भरोसा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन




डीआईजी ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। शिकायतों में लापरवाही, पक्षपात या पुलिसकर्मियों की गलत कार्यशैली सामने आने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शादी की खुशियों के बीच मातम: बरेली में चचेरे भाई की बरात से पहले युवक ने दी जान, तमंचे से सिर में मारी गोली

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर
डीआईजी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं और अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्ट या गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

Trending Videos

चारों जिलों की पुलिसिंग की होगी लगातार समीक्षा
बरेली रेंज के चारों जिलों में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली की लगातार समीक्षा की जाएगी। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी की जवाबदेही तय होगी।

चुनाव और त्योहारों को लेकर पहले से तैयारी
डीआईजी ने आगामी विधानसभा चुनाव और त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पहले से तैयार करने, संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मीडिया से बेहतर समन्वय पर जोर
पत्रकारों से परिचय प्राप्त करते हुए डीआईजी मुनिराज जी ने कहा कि करीब आठ साल बाद सभी से मुलाकात हो रही है। उन्होंने पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर संवाद को जरूरी बताया। कहा कि बेहतर समन्वय से जनता की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को समझने में मदद मिलेगी। कहा कि पुलिस की प्राथमिकता अपराधियों पर कार्रवाई के साथ पीड़ितों को न्याय और जनता का विश्वास मजबूत करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें