फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मारपीट में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत, पति पर आरोप

Tue, 17 Jun 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। पचपेड़ा पुका गांव में सोमवार शाम पति की पिटाई से घायल महिला शकुंतला देवी (51) की उपचार के दौरान बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। महिला के पुत्र ने एक महिला पर पिता से संबंध होने और उसी के उकसावे में आकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ा फुका निवासी शकुंतला देवी की उसके पति ओम प्रकाश ने सोमवार शाम को पिटाई कर दी थी। मारपीट के दौरान महिला जीने से गिर भी गई थी। जिससे वह गंभीर घायल हो गई थी। महिला को बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया था। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने हालत गंभीर बात कर उसको हायर सेंटर के लिए रेफर किया था। बरेली के जिला अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया था। मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई। शकुंतला के पुत्र ने बताया उसके पिता के एक महिला से संबंध हैं। वह महिला अक्सर उसके पिता को उकसाती थी। जिसपर पिता घर पर झगड़ा करते थे। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें