फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता से भड़की महिला ने एसएसओ और लाइनमैन पर हाथ उठाया, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मोबाइल पर बिजली सप्लाई की जानकारी करने को लेकर हुए विवाद सब स्टेशन आपरेटर को युवक को सब स्टेशन लाइनमैन और एसएसओ को मंहगा पड़ गया। बेटे के साथ पहुंची महिला ने सब स्टेशन ऑपरेटर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उनका गिरेबां पकड़कर धुनाई की। इसका वीडियो बना रहे लाइनमैन को भी धुन दिया। कुछ लोगों ने महिला को शांत कर बमुश्किल घर भेजा। कर्मचारियों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला के खिलाफ एसएसओ ने सरकारी अभिलेख फाड़ने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। इसका वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। नगर के एक युवक ने एक विद्युत सब स्टेशन पर फोन कर बिजली सप्लाई कब मिलने की जानकारी की। मोबाइल पर एसएसओ और युवक का विवाद पर गाली-गलौज हो गई। शोर है कि दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी। तब एसएसओ ने उसे विद्युत सब स्टेशन आने को कहा। मां के साथ सब स्टेशन युवक आ धमका। महिला ने एसएसओ का गिरबां पकड़कर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जूते से पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई का वीडियो बना रहे एक लाइनमैन को भी पीट दिया। महिला बार-बार छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रही थी। महिला की पिटाई पर बिजली कर्मचारी छिपने लगे। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जेई उमेश कुमार ने बताया कि विवाद पर विद्युत सब स्टेशन पहुंची महिला ने कर्मचारियों की पिटाई कर सरकारी अभिलेख फाड़े है। महिला और उसके साथियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि कोई महिला क्यों विद्युत सब स्टेशन पर पहुंचकर मारपीट करेगी और अभिलेख फाड़ेगी। शिकायत पर जांच शुरू कराई गई है। महिला की जानकारी की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें