त्योहार की खुशियों में छाया मातम
दशहरे की छुट्टी पर परिवार के साथ घर लौट रही सविता देवी की मौत से परिजनों की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर बने गड्ढों से पैदा हो रहे सड़क हादसों के खतरे को उजागर कर दिया है।