फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत, चार लोग घायल

विज्ञापन
ग्राम विक्रमपुर में दुर्धटना के बाद घटना स्थल पर लगी भीड़ । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
पीलीभीत/बरखेड़ा। सवारी लेकर जा रहा ई-रिक्शा बाइक सवार को बचाने की कोशिश में सड़क पर पलट गया। इससे उसमें बैठी एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार अन्य चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ई-रिक्शा छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बरखेड़ा भिजवाया।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के पौंटा कला स्थित स्टैंड से सवारियों को लेकर एक ई-रिक्शा चालक क्षेत्र के गांव केशवपुर जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही ई-रिक्शा गांव विक्रमपुर के नजदीक स्थित मोड़ पर पहुंचा, तभी सामने से आ रही बाइक को बचाने की कोशिश में पलट गया।
इससे ई-रिक्शे में सवार थाना क्षेत्र के ही गांव जारकलिया के मजरा मंगदपुर निवासी प्रेमवती (60) वर्ष पत्नी कुंदनलाल की ई-रिक्शे के नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसमें सवार गांव खजुरिया पचपेड़ा निवासी अमित कुमार और उसकी मां गीता देवी पत्नी नेमचंद्र, गांव जारकलिया निवासी फरजाना पत्नी रफीक और गांव जौनापुर निवासी कुंवरसेन पुत्र वृंदावन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बरखेड़ा सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने ई-रिक्शे को कब्जे में ले लिया है।
00
डंपर की चपेट में आकर कार सवार चार लोग घायल

बीसलपुर। नगर के ईदगाह चौराहे पर रविवार की रात लगभग 11 बजे डंपर की चपेट में आकर कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मोहल्ला पटेल नगर निवासी पंकज कुमार रविवार की रात लगभग 11 बजे बरेली से कiर से लौट रहे थे l कार में उनके मोहल्ले के ही अनूप गंगवार, निखिल कुमार और कोतवाली क्षेत्र के गांव अकोला निवासी सुरेंद्र कुमार भी थे। ईदगाह चौराहे पर चीनी मिल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर होने के बाद चालक डंपर लेकर पीलीभीत की ओर भाग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवादॉ
00
हादसे में बाइक सवार घायल



बीसलपुर। मोहल्ला पटेलनगर निवासी अनूप गंगवार बाइक से बारह पत्थर चौराहे की ओर जा रहे थे। रास्ते में पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें