फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला अस्पताल में प्रसव से पहले महिला की मौत, हंगामा

Thu, 24 Jul 2025 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल लाई गई प्रसूता की ऑपरेशन से पहले ही मौत हो गई। परिजनों ने जांच के नाम पर इलाज में देरी का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाया। हालांकि कुछ देर बाद परिजन कार्रवाई से पीछे हट गए। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए टीम गठित करने की बात कही है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव मैदना निवासी नरेश मंगलवार शाम छह बजे अपनी पत्नी लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल लाए थे। कुछ घंटे बाद लक्ष्मी और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। सूचना मिली तो परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि लक्ष्मी को अस्पताल की ओर से समय से इलाज नहीं मिल पाया। ऑपरेशन करने में जिम्मेदारों ने तीन घंटे निकाल दिए। परिजनों के हंगामे के दौरान अस्पताल के अन्य तीमारदारों की भीड़ लग गई। सूचना पर शहर कोतवाल राजीव फोर्स के साथ अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई के लिए मृतका का पोस्टमाॅर्टम कराने की भी सलाह दी। हालांकि कुछ देर बाद परिजन अस्पताल पर कार्रवाई से पीछे हट गए। इस बीच अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने आनन-फानन में परिजन के हस्ताक्षर लेते हुए शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें