फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर महिला को पीटा, प्रधान समेत छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। पुराने विवाद को लेकर ग्राम प्रधान समेत छह लोगों ने पहले घर के बाहर मारपीट की। इसके बाद घर में घुसकर महिला को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र पिपरिया संतोष गांव निवासी संध्या देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 16 अक्तूबर को गांव में पूजा को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें गांव के संभ्रांत लोगों ने प्रधान ललित राठौर के ताऊ सियाराम की गलती बताई।
आरोप है कि इस रंजिश को लेकर 19 अक्तूबर को शाम आठ बजे गांव का ही प्रधान ललित राठौर, केशव राठौर, राहुल राठौर, सियाराम राठौर, हरीश राठौर व रविंद्र कुश्वाहा एक राय होकर घर के बाहर पहुंचे और गालीगलौज कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे।
विज्ञापन

रिश्तेदार राजेंद्र और मां के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। बचाव कर अंदर आई मां को आरोपियों ने घर में घुसकर दोबारा बुरी तरह पीटा। शोर शराबे पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव किया। पुलिस ने प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें