फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पानी निकास के विवाद पर महिला की गर्दन पर मारी तलवार, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पानी निकास के विवाद में गांव धर्मापुर में वेदप्रकाश के घर में घुसकर उसके पड़ोसियों ने महिला की गर्दन पर तलवार से वार कर जख्मी कर दिया। हमले में वेदप्रकाश, उसके भाई भारत, राजीव, पत्नी नीलम, रिश्तेदार लहूलुहान हो गए। नीलम को गंभीर हालत में इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगोें को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


घटना बुधवार शाम की है। वेदप्रकाश के भाई कृष्ण कुमार ने बताया कि वेद प्रकाश के पड़ोसी भाई वेदप्रकाश के घर की ओर जबरिया पानी की निकासी करते हैं। इसको लेकर कई बार वेदप्रकाश ने विरोध किया। बुधवार शाम को विरोध करने पर खुशीराम, उसके भाई दयाराम, ओमप्रकाश, ओमप्रकाश के पुत्र मनीराम, गांव चंदोखा निवासी अनीस लाठी, डंडों, तलवार आदि लेकर वेदप्रकाश के घर में घुस गए।

आरोपियों ने वेदप्रकाश की पत्नी नीलम की गर्दन और मुंह तो वेदप्रकाश, उसके भाई भारत, राजीव, रिश्तेदार गोला गोकर्णनाथ निवासी रोहित पर भी जान से मारने की नीयत से तलवार से वार कर लहूलुहान कर दिया। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में नीलम को सीएचसी से जिला अस्पताल और वहां से बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि कृष्ण कुमार की ओर से खुशीराम, दयाराम, ओमप्रकाश, मनीराम, अनीस के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें