फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक और दो लाख नकद न देने पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद (पीलीभीत)। दहेज में मोटर साइकिल और दो लाख रुपये नकद न मिलने पर पत्नी को तीन तलाक देने का मामला सामना आया है। युवती के भाई ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



जहानाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चका निवासी मोहम्मद असरत पुत्र अच्छन हुसैन ने शिकायती पत्र देकर बताया की उसने बहन रेशमा की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व बहेड़ी के एक गांव निवासी युवक से की थी। शादी में अपनी समर्थ के अनुसार काफी दान दहेज दिया, लेकिन दिए हुए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। दहेज में बुलेट मोटर साइकिल और दो लाख रुपयों की मांग करते थे।
आरोप है कि 20 मई को पति ने रेशमा को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता के भाई ने थाना जहानाबाद पहुंच कर कार्रवाई की मांग की है। जहानाबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें