फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ननद ने भाभी पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, चेहरा झुलसा; पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 04 Feb 2026 04:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति, सास और ननद पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। उसने बताया कि जब उसने विरोध किया तो ननद ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे उसका चेहरा झुलस गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में महिला पर ज्वलनशील पदार्थ से हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपनी ननद पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का आरोप लगाया है, जिससे महिला का चेहरा झुलस गया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


गांव हरदासपुर निवासी सुखवंत सिंह की पत्नी संदीप कौर ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वह वर्तमान में उत्तराखंड के सितारगंज (ऊधम सिंह नगर) में रह रही है। उसका विवाह 12 मार्च 2009 को हरदासपुर निवासी सुखवंत सिंह के साथ हुआ था। दंपती के दो बेटे और एक बेटी हैं। बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए वह सितारगंज में किराए के मकान में रह रही थी।

स्पेन में नौकरी करता है पति 
पीड़िता का आरोप है कि उसका पति पिछले तीन वर्षों से स्पेन में रह रहा है। इस दौरान उसने बच्चों की पढ़ाई, मकान का किराया तथा खाने-पीने का खर्च देना पूरी तरह बंद कर दिया। उसकी सास वचन कौर और ननद परविंदर कौर के उकसावे पर पति उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। आरोप लगाया कि हाल ही में जब उसने इसका विरोध किया तो ननद ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे उसका चेहरा झुलस गया। 
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि उसका पति स्पेन में लगभग पांच लाख रुपये प्रतिमाह कमाता है। अब उसे छोड़कर दूसरी शादी करने की फिराक में है। वह दोबारा स्पेन भागने की तैयारी कर रहा है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें