फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मुर्झाए चेहरे पर लाना चाहते हैं मुस्कान: मेनका

Sat, 13 Aug 2016 11:11 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सभा - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने दावा किया कि 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पीलीभीत उनका परिवार है। इस जिले के हर मुर्झाए चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए वह यहां आईं हैं। क्षेत्र के कसगंजा, सकराना, केशवपुर, जितौरिया, दिलावरपुर, भैंसासुर समेत एक दर्जन गांवों में भ्रमण कर समस्याएं सुनने व सभाओं के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में पूरे देश में चहुंमुखी विकास हो रहा है। केंद्र की ओर से तमाम जन उपयोगी योजनाएं चलाई जा रही हैं। क्षेत्र के बेरोजगारों को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोलर लाइटें, बारात घर, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, शमशान शेड, गैस कनेक्शन, शौचालय और आवास आदि सुविधाएं मुहैया करा वह हर गांव का विकास करा रही हैं।  छोटे दुकानदारों को मुद्रा लोन दिलाकर उनका कारोबार बढ़ाने का काम कर रही हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए जिले की जनता से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने गांव भैंसासुर में उज्ज्वला योजना के पात्रों को गैस कनेक्शन भी वितरित किए। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरदार प्रगट सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जिताने के लिए विस्तार से चर्चा की। साथ ही कार्यकर्ताओं व समर्थकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री आदर्श गांव गुलड़िया भूपसिंह भी पहुंचीं, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनसे गांव के शमशान घाट में शेड की मांग की। उन्होंने शेड बनवाने का आश्वासन दिया। गांव के प्रधान से सड़क के दोनों ओर पेड़ लगाने को कहा। इस मौके पर भाजपा नेता बाबूराम पासवान, केंद्रीय मंत्री के पीआरओ कमलकांत, प्रमोद अग्रवाल, देवेंद्र सिंह टोनी, सतनाम सिंह बिरदी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, सरोज बाजपेयी, प्रगट सिंह, सुखदेव सिंह लाडी, अजय दीक्षित, निर्भय सिंह, संजीव वर्मा, सिद्धार्थ शुक्ला, विजय, राजू आचार्य, वीरेंद्र सिंह ध्रुव, संजीव दीक्षित, विपिन मिश्रा, रविंद्र सक्सेना, डोरीलाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें