फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तापमान बढ़ने के साथ ही बढ़ा एसी-कूलर का व्यापार

विज्ञापन
बिकने के लिए बाजार में एक दुकान पर लगे कूलर।
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान से बाजार में एयर कंडीशनर (एसी), कूलर व फ्रिज की बिक्री में उछाल आया है। लोग अच्छी कंपनी के टिकाऊ कूलर, पंखे आदि खरीद रहे हैं। एकदम से बढ़े इलेक्ट्रानिक उपकरण के कारोबार ने व्यापारियों को भी मुनाफा पहुंचाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शहर के चावला चौराहे से लेकर लक्ष्मी टॉकीज तक बाजार में सभी इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकानें और बड़े शोरूम हैं। मौसम में गर्मी का असर बढ़ते ही ग्राहक कंपनी के एसी, कूलर, छोटा पंखा, सीलिंग फैन खरीद रहे हैं। इलेक्ट्रिक उपकरण के व्यापारी राहुल साहनी ने बताया कि कुछ दिनों से व्यापार काफी हल्का था, लेकिन जैसे ही तापमान बढ़ा है। ग्राहक तेजी से बाजार में आना शुरू हो गए हैं। पिछले चार दिनों में 100 से अधिक कूलर की बाजार में बिक्री हो गई है। वहीं, 10-15 एसी भी ग्राहक खरीद च ग्राहकों ने खरीदे हैं। व्यापारी आसिर ने बताया कि बाजार में आम ग्राहक छोटा पंखा (फर्राटा) की मांग ज्यादा कर रहे हैं। अगर ऐसे ही गर्मी बढ़ते रही, तो बाजार भी गर्म रहेगा। संवाद


प्लास्टिक महंगा होने से बढ़े उपकरणों के दाम
व्यापारी राहुल साहनी ने बताया कि प्लास्टिक पर दाम बढ़ने से इस बार उपकरण भी महंगे हो गए हैं। कूलर, एसी, पंखे आदि सभी चीजों क 100 से लेकर 1000 रुपये तक के दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में उपकरणों की रेट लिस्ट
एसी (1 टन) 26-30 हजार
एसी (2 टन) 45-50 हजार
कूलर (3 टन) 15 हजार
स्टैंड फैन 1-5 हजार
सीलिंग फैन 1-1 हजार
फ्रिज 10-20 हजार
(नोट- व्यापारियों के अनुसार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें