फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बदलते मौसम में शुगर व बीपी के मरीजों की बढ़ने लगी दिक्कत, पहुंच रहे अस्पताल

Sun, 01 Nov 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
ओपीडी कक्ष में उम्रदराज मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : Villagers
विज्ञापन
पीलीभीत। तापमान गिरने से सुबह शाम की ठंड के साथ अब मौसम में तेजी से परिवर्तन होने लगा है। इस बदलते मौसम का असर ब्लड प्रेशर व मधुमेह की बीमारी से गुजर रहे बुजुर्गों की सेहत पर दिखने लगा है।
विज्ञापन

मौसम बदलने से बुजुर्ग मरीज अब जिला अस्पताल में ज्यादा देखे जा रहे हैं। शनिवार को भी सामान्य मेडिसिन कक्ष में बुजुर्गों की संख्या बढ़ी दिखी, सुबह नौ बजे के बाद एक-दो करके बुजुर्ग आते रहे। जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों ने बताया कि वह समय से पुरानी चलती आ रहीं दवा खा रहे हैं, लेकिन फिर भी सुबह-शाम को उनकी शुगर लो-हाई होना, ब्लड प्रेशर कम-बढ़ होना जैसा महसूस होता है।
चिकित्सक ने मरीजों की बीपी मशीन से ब्लड प्रेशर माप कर व खून की जांच कर उनको परामर्श दिया। फिजिशियन डॉ. नितिन गंगवार ने बताया कि इन दिनों जो मौसम में बदलाव हो रहा है, ऐसे में शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे दवा लेने के बावजूद भी बीपी बढ़ सकता है। जबकि सिरदर्द, चक्कर आना, बेचैनी व सीने में दर्द जैसी दिक्कतें सामने आ सकती हैं। पहले जहां 150 मरीज आते थे, अब उनकी संख्या 300 के करीब पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि ठंड के दिनों में दोनों बीमारी को सामान्य रखने के लिए नियमित रूप से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच कराएं। सुबह अत्यधिक ठंड में टहलने से बचें और धूप निकलने पर हल्की सैर करें, शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखें। खानपान में संतुलन बनाए रखें और दवाओं का सेवन नियमित रूप से करें। जरूरत पड़ने पर चिकित्सक की सलाह से दवाएं भी बदलवाएं।
000
दवा बदलने की भी पड़ती है जरूरत
डॉ. नितिन गंगवार का कहना है कि कई बार ब्लड प्रेशर व शुगर के मरीजों को दवा बदलने की भी जरूरत पड़ती है। जिसको मरीज दवा खाने के बाद सामान्य समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि मौसम परिवर्तन में काफी कुछ बदलने से दवा में चिकित्सीय सलाह के आधार पर परिवर्तन कराना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें