फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कार्य बहिष्कार करेंगे लिपिक

Sat, 09 May 2015 11:50 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखाधिकारी प्रकरण में लिपिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन दस मई से धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार शुरू करेगा। इसको लेकर लिपिकों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

वेतन निर्धारण की मांग को लेकर बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के तत्वावधान में छह मई को लिपिकों ने वित्त एवं लेखाधिकारी लक्ष्मीकांत का घेराव किया था। शाम को लेखाधिकारी की हालत बिगड़ गई और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर, लेखाधिकारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एसोसिएशन के अध्यक्ष शहनवाज आलम समेत आठ नामजद व अन्य के खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इधर मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पर लिपिकों में रोष फैल गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष शहनवाज आलम के नेतृत्व में शनिवार को लिपिकों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में लिपिकों के खिलाफ दर्ज मुकदमा निरस्त न होने पर 10 मई से धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में महामंत्री भगवान सिंह, गिरीशचंद्र श्रीवास्तव, राजीवरत्न अवस्थी, अजयपाल सिंह,  विक्रम सिंह, भारतभूषण, तिलकराम, जंगबहादुर, महेश कुमार, सरिता प्रजापति, प्रमोद गंगवार आदि शामिल रहे।
दूसरी ओर एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में लिपिक केंद्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी से मिले और उन्हें मामले से अवगत कराया। उधर प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन, आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने भी लिपिकों का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें