स्प्रिंगडेल
कॉलेज में हुए मदर्स डे पर बच्चों की माताओं ने भी हिस्सा लिया। ग्रांड
बेबी शो भी हुआ। इसमें निहारिका हेल्दी बेबी घोषित की गईं।
विद्यालय में
शनिवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ जिला जज की पत्नी सुवीता यादव, निदेशक
सरोज जगोता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना व
स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कक्षा पांच व छह के हर्ष, अभिज्ञान, हिब्जान,
माहद्दिस, पीयूष, सार्थक, सक्षम, शहरान आदि ने मां की दुआ गीत पर डांस,
अभिषेक, सक्षम, कुनाल कार्तिक, अमन, हर्ष आदि ने मां प्यारी मां, मंतशा,
दीप्ति, तनु, अमरीन, सृष्टि आदि ने तेरी ऊंगली पकड़कर चली गीत प्रस्तुत कर
जमकर वाहवाही लूटी।
बच्चों की माताओं ने नृत्य प्रतियोगिता और फैशन शो
में भाग लिया। साथ ही बैंगलगेम, भाग्यशाली मदर, रैंडम क्विज हुई। फैशन शो
में दीपा चंद्रा विनर और नेहा रनरअप रहीं। नृत्य में नेहा गर्ग, मीता
रस्तोगी ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में
अनीता जोशी, कंचन सक्सेना शामिल रहीं।
ग्रांड बेबी शो में डॉ. डीके गंगवार
ने बच्चों का परीक्षण किया। इसमें हेल्दी बेबी, कर्ली हेयर, स्पारकिंग आइज,
फोटोजेनिक बेबी, चब्बी चिक्स, बेबी फ्रेंडली के आधार पर विनर व रनरअप का
चयन किया गया।
डेढ़ साल तक के ग्रुप की हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में
निहारिका व निवृत्ति, कर्ली हेयर में ताशु व रक्षा, स्पारकिंग आइज में दक्ष
व रचित, चब्बी चिक्स में उन्नति, फ्रैंडली बेबी में परी व फैजल, फोटोजनिक
बेबी में विराट ने क्रमश: विनर व रनरअप का खिताब जीता।
प्रधानाचार्य
प्रिया आनंद ने विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी व उपहार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर कार्यकारी निदेशक हेमंत जगोता, रंजना भसीन, कुलदीप सिंह,
प्रतिभा विद्यार्थी, सिमरन कौर, जूली गुप्ता, आरएस शर्मा समेत तमाम अभिभावक
मौजूद रहे।