फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो अंधेरे में बैठकर बोर्ड परीक्षा देंगे बच्चे 

Wed, 08 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने में मात्र आठ दिन बचे हैं। जिले में 88 परीक्षा केंद्रों को स्वीकृति देते हुए इनमें जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश बोर्ड ने दिए हैं। मगर जिले के अधिकारियों ने अभी तक बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सुध नहीं ली हैं। कुछ परीक्षा केंद्रों के कमरे जर्जर हैं, तो कहीं बाउंड्रीवाल नहीं है। अमर उजाला की टीम ने बुधवार को जिले के कुछ परीक्षा केंद्रों का जायजा तो हकीकत सामने आ गई। शहर स्थित सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में इस बार हाईस्कूल के 352 व इंटरमीडिएट के 381 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में भाग लेंगे। यहां परीक्षा कक्षों की साफ सफाई कर ताला लगा दिया, लेकिन सीटिंग प्लान अभी तक नहीं बनाया गया है। यहां बिजली न होने पर परीक्षार्थियों को अंधेरे में परीक्षा देेना पड़ेगी। प्रधानाचार्य ब्रह्मशंकर गंगवार ने बताया कि मीटिंग के बाद शेष व्यवस्थाएं पूरी करा दी जाएंगी। एसएन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 578 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रधानाचार्य तालिब हुसैन दावा है कि यहां परीक्षा केंद्र में व्यवस्थाएं पूरी हैं। हालांकि यहां कुछ कक्षों में पेड़ों की जड़ें और सीलन की भरमार है। शहर के अन्य परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां आधी अधूरी हैं। इन परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों /केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी होने के दावे किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र के 18 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धनपाल शर्मा ने बताया कि फर्नीचर आदि की व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। गुरुनानक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम प्रसाद सरोज ने बताया कि पहले फर्नीचर की कमी थी। हाल में सौ कुर्सियां बनवाई गई है। सभी परीक्षार्थी कुर्सियों पर बैठकर परीक्षा देंगे। करीब सभी परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पानी की व्यवस्थाएं दुरुस्त है। शेरपुरकलां के एक परीक्षा केंद्र की बाउंड्रीवाल एक ओर से नीची है। कसगंजा के एक परीक्षा केंद्र की बाउंड्रीवाल टूटी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें