फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर भाजपा से इस्तीफा देंगे सराफा व्यापारी

Sat, 26 Mar 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/ पीलीभीत।
विज्ञापन
सराफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
26वें दिन भी कारोबार रहा बंद, नारेबाजी कर दिया धरना
 एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारी सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। यह निर्णय सराफा एसोसिएशन की सभा में लिया गया। इधर सराफा व्यापारियों ने 26वें दिन भी कारोबार बंद रखकर विरोध जताया। 
विज्ञापन

सराफा एसोसिएशन के बैनर तले तमाम व्यापारियों ने शनिवार को भी मोतीराम चौराहे पर नारेबाजी कर धरना दिया। धरनास्थल पर हुई सभा में अध्यक्ष जग्गोबाबू अग्रवाल ने कहा कि यदि केंद्र सरकार अपनी हटधर्मिता से बाज नहीं आई तो सराफा व्यापारी आगामी किसी भी चुनाव में भाजपा का पूर्ण विरोध कर उसे आइना दिखाने का काम करेंगे। महामंत्री शैली अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई गैर या समाज के बीच का व्यक्ति किसी भी तरह की भ्रांति फैलाकर एकता को खंडित करने का काम करेगा तो हमारा दायित्व है कि हम उसे चिंहित कर उसके द्वारा फैलाई गई भ्रांति में नहीं आएंगे। कहा गया कि रविवार से सोशल मीडिया पर अभियान चलाकर भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने का काम करेंगे, ताकि प्रधानमंत्री को चुनाव के दौरान किए गए खोखले भाषण व वादे याद आ सके। इस दौरान तय हुआ कि जब तक उच्च पदाधिकारियों द्वारा कोई निर्देश नहीं आता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर अनुराग अग्रवाल, प्रियांश अग्रवाल, श्यामबाबू अग्रवाल, विदित अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, नीरज रस्तोगी, राकेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, अचल रस्तोगी, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजू अग्रवाल, पवन अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, सुशील गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें