फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा विकास करके चुकाएंगे बड़ी जीत का कर्ज : जितिन प्रसाद

विज्ञापन
बीसलपुर में आयोजित जनसभा को संबो​धित करते केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने आज यहां कहा कि पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें चुनाव में भारी जीत दिलाई है। वह इस भारी जीत का कर्ज बड़े पैमाने पर विकास करके चुकाएंगे।
विज्ञापन



शनिवार को अग्रवाल सभा भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जितिन प्रसाद ने कहा कि पीलीभीत का अधिक से अधिक विकास करने में उनके स्तर से कोई कमी नहीं रखी जाएगी। विकास कार्य करने के मामले में कोई बहानेबाजी नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें जो विभाग दिए हैं, उनका काम भी वह पूरी ईमानदारी और वफादारी से करने की पूरी कोशिश करेंगे। पीलीभीत की जनता को अपने जायज कार्यों के लिए अधिकारियों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बहुत जल्द व्यवस्था सुनिश्चित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पीलीभीत की जनता की आवाज भी लखनऊ से दिल्ली तक आवश्यकतानुसार पहुंचाई जाएगी। लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीसलपुर और पीलीभीत उनके लिए कोई नई जगह नहीं है। यहां से उनका पुराना जुड़ाव, लगाव और रिश्ता है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने पुष्प मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर कुछ लोगों ने उन्हें विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के प्रार्थना पत्र भी दिए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला महामंत्री अमित अग्रवाल, भाजपा विधायक विवेक वर्मा, पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान आदि मौजूद रहे।
-


बिलसंडा में प्रधानों और सचिवों को किया संबाेधित

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बिलसंडा में प्रधानों और सचिवों को केंद्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। शनिवार को बिलसंडा के ब्लाॅक सभागार में जितिन प्रसाद पहुंचे तो समर्थकों और प्रधानों ने पुष्प मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
-
जिताने वाले कार्यकर्ताओं का सपना टूटने नहीं दूंगा



पूरनपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने आज यहां कहा कि जिन लोगों ने जिताने में भूमिका निभाई है उन लोगों के सपनों को टूटने नहीं दिया जाएगा। परिवार के सदस्य के रूप में काम करूंगा। योगी और मोदी का देश में डबल इंजन है तो यहां पर भी इंजन चलेगा।



बड़ी परियोजनाओं को खींचकर यहां लाऊंगा। शारदा नदी के पुल के लिए प्रदेश से स्वीकृति मिल गई है केंद्र से एनओसी लेनी है उसे भी लिया जाएगा। जिस तरह से लोगों ने 20 दिन में जीत दिलाई है इसी तरह लोकसभा क्षेत्र में विकास कराया जाएगा।



राज्य मंत्री शनिवार शाम को नगर के एक बरातघर में सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जीत के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, पूर्व विधायक प्रमोद प्रधान, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें