फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेत में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बिठौरा निवासी अमित कुमार (17) का शव गांव महादिया के समीप खेत में पेड़ से लटका मिला। मृतक के मामा गांव महादिया निवासी दयाराम ने भांजे की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप गांव के कुछ लोगों पर लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है।
विज्ञापन




दयाराम ने बताया कि अमित का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवती के परिजनों ने शुक्रवार को उसके भांजे को फोन कर धमकाते हुए घर बुलाया। इसकी जानकारी अमित ने उसे दी।
शुक्रवार शाम करीब छह बजे अमित घर से गायब हो गया। शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे अमित का शव गांव निवासी नत्थूलाल के खेत में खड़े पेड़ से लटका मिला। दयाराम का आरोप है कि युवती के परिजनों ने अमित की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर क्राइम हरसिंह पाल ने बताया कि सूचना पर अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें