फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सभी ब्लाकों में खोले जाएंगे दो-दो मॉडल स्कूल

Thu, 08 Oct 2015 11:11 PM IST
सुनील यादव/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब जिले के प्रत्येक ब्लाक में दो-दो मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। शासन ने इसको लेकर फरमान जारी किया है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने ब्लाकों के दो-दो स्कूलों को चिंहित करने के निर्देश दएि हैं।
विज्ञापन

शासन ने सरकारी स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधार को तमाम हथकंडे अपनाए, लेकिन बीत शैक्षिक सत्र पर नजर दौड़ाए तो सरकारी स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता का ग्राफ निरंतर गिरा है। पिछले माह शासन में हुई बैठक में परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार को लेकर मंथन हुआ। जिसमें सर्व शिक्षा अभियान की निदेशक शीतल वर्मा ने गुणवत्ता सुधार को मॉडल स्कूल खोलने के आदेश दिए थे। सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक राकेश पटेल ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के सभी सातों ब्लाकों में दो-दो मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। प्रत्येक ब्लाक में एक प्राथमिक स्कूल व एक उच्च प्राथमिक स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में चिंहित किया जाएगा। इन स्कूलों का चयन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा इसका निरीक्षण करने के उपरांत ही मॉडल स्कूल का दर्जा दिया जाएगा।
इन मानकों पर होगा चयन
- 60 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य
- समुदाय की सहभागिता
- आरटीई के मानक के अनुरूप शिक्षकों की उपलब्धता
- खेल मैदान, पानी की उपलब्धता, शौचालय आदि
- टीचिंग लर्निग मेटेरियल की उपलब्धता
000
शासन के निर्देश पर सभी ब्लाकों में दो-दो मॉडल खोले जाएंगे। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों का मानक के अनुरूप दो-दो विद्यालयों का चिंहृित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबरीष कुमार यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें