फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक चिता पर किया दंपति का अंतिम संस्कार

Thu, 08 Oct 2015 11:09 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर मौत का शिकार हुए मोहल्ला दुबे निवासी देवेंद्र शंखधार और उनकी पत्नी शशि बाला के शवों का बृहस्पतिवार को एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बरेली में सैटेलाइट बस स्टैंड के पास बुधवार को ट्रक से कुचलकर पूर्व प्रधान देवेंद्र शंखधार और उनकी पत्नी शशि बाला की मौत हो गई थी। बरेली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर वालों के हवाले कर दिए। बुधवार को देर शाम दोनों शव पीलीभीत स्थित घर लाए गए। बृहस्पतिवार दोपहर बाद गमगीन माहौल में एक ही चिता पर शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस हादसे से मोहल्ला दुबे और गांव बसारा में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी शोक छाया रहा। देवेंद्र गांव बसारा के ही मूल निवासी होने के साथ वहां के प्रधान भी रह चुके थे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा कार्यालय और केकेएस विद्या मंदिर में हुई शोक सभाओं में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें