फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वन्यजीव का हमला, दो बकरियों को मारा, एक उठा ले गया

Fri, 27 Nov 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा वनरेंज के गांव बझेड़ा में शुक्रवार शाम जंगली हिंसक जानवर ने हमलाकर बकरियों को अपना निशाना बना लिया। गन्ने के खेतों से अचानक निकले जानवर के हमले में एक बकरा और एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बकरी को वह उठाकर गन्ने के खेत में ले गया।
विज्ञापन


गांव निवासी सूरज की दो बकरी और एक बकरा तथा प्रवीण की एक बकरी शाम को चरकर लौट रही थीं। इसी दौरान गन्ने के खेत से अचानक निकले हिंसक जानवर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में सूरज का एक बकरा और एक बकरी की मौत हो गई, जबकि प्रवीण कुमार की बकरी को जानवर घसीटकर खेत में ले गया।


घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंच गई। भीरा रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र में वन विभाग की टीम भेजी गई है। निगरानी बढ़ा दी गई है और वनकर्मी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें