माधोटांडा। बराही रेंज के जंगल से बाहर गांव की ओर बाघ की चहलकदमी देखी गई। बाघ ने खेतों के बीच बने तालाब में पानी पीया। फिर वह जंगल की ओर निकल गया। बाघ देखने के बाद किसानों में अफरातफरी मच गई।
शुक्रवार दोपहर मकरंदपुर चौगान गांव की सीमा में एक फॉर्महाउस के नजदीक बाघ की चहलकदमी देखकर किसान सहम गया। टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के समीप हल्दीडेंगा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बाघ की सक्रियता देखी जा रही है। बाघ ने बराही रेंज के नजदीक मकरंदपुर चौगान गांव की सीमा तक चहलकदमी शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर मकरंदपुर चौगान गांव की सीमा में बाघ पहुंचा। बाघ ने किसान बलजीत सिंह के फॉर्महाउस के नजदीक खेतों के बीचोबीच बने तालाब में पानी पीया। बाघ की चहलकदमी देख किसान परमजीत के होश उड़ गए। किसान ने अन्य लोगों को बाघ के होने की जानकारी दी। किसान परमजीत के मुताबिक बाघ तालाब में पानी पीने के बाद गन्ने के खेतों में घुस गया। प्रत्यक्षदर्शी किसान जैसे ही बाघ गन्ने में खेत में घुसा, वहां मौजूद जंगली सुअर भाग खड़े हुए। ग्रामीण बाघ के खेतों से होते हुए जंगल की ओर निकल जाने की आशंका जता रहे हैं। उन्हें डर है कि बाघ कहीं फिर इसी क्षेत्र में दोबारा न आ जाए। बराही रेंजर डीके गोयल ने बताया कि जंगल से बाहर बाघ की चहलकदमी को देखते हुए वन कर्मियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।