फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से लूट की कोशिश, चाकू से किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बर्थडे पार्टी में पैदल जा रहे युवक पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ते में रोक पीटा और लूटपाट करने कोशिश की। मगर वाहनों को आता देखकर बदमाश गर्दन पर चाकू से हमला कर युवक को घायल कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर उसके दोस्तों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के कोकली का गांव निवासी 19 वर्षीय शिवम पुत्र अजयपाल माधोटांडा रोड पर स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में बीएससी का छात्र है। वह पढ़ाई के चलते किराए पर कमरा लेकर रहता है। गुुरुवार देर रात दस बजे अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहा था। तभी टनकपुर हाईवे पर स्थित एआरटीओ कार्यालय के बाहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने युवक को पीट कर रुपये लूटने की कोशिश की, लेकिन वाहनों का आता देखकर बदमाशों ने उसके गले पर चाकू से प्रहार घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें