फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझोला में घर और बिलसंडा में तालाब में पहुंचा मगरमच्छ

सार

मझोला में घर और बिलसंडा में तालाब में मगरमच्छ देखे जाने से भय का माहौल रहा।एकाएक बलविंदर की नजर उस पर पड़ी तो वह और परिजन घर से बाहर भागे।इसके बाद हल्दी फार्म ले जाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
बिलसंडा क्षेत्र के सनिगवां गांव में पकड़ा गया मगरमच्छ। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलसंडा/मझोला। मझोला में घर और बिलसंडा में तालाब में मगरमच्छ देखे जाने से भय का माहौल रहा।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र के टनकपुर रोड स्थित वन विभाग के चेक पोस्ट के निकट बलविंदर सिंह का घर है। रविवार शाम खेतों के रास्ते आया मगरमच्छ उनके घर के अंदर घुस गया। एकाएक बलविंदर की नजर उस पर पड़ी तो वह और परिजन घर से बाहर भागे। बलविंदर ने बताया कि घर में अंदर बल्व जल रहा था इसलिए मगरमच्छ का पता भी चल गया अगर अंधेरा होता तो पता भी नहीं चलता। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। डिप्टी रेंजर देवेंद्र सिंह, चेतन कुमार, राजीव आदि मौके पर पहुंचे। ग्रामीण की मदद से मगमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद हल्दी फार्म ले जाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बिलसंडा क्षेत्र में गांव सनिगवां में रविवार को गांव के बाहर स्थित तालाब में मगमच्छ देखा गया। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की मगरमच्छ पर नजर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ लिया।

मझोला क्षेत्र में पकड़ा गया मगरमच्छ। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें