फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमनगरा में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला

विज्ञापन
रमनगरा क्षेत्र में तेंदुआ के मिले पगचिह्न। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। बराही रेंज के जंगल से बाहर तेंदुए की सक्रियता लगातार जारी है। जंगल से बाहर घूम रहा तेंदुआ आधी रात के बाद रमनगरा क्षेत्र की आबादी में पहुंच गया। यहां एक ग्रामीण के घर के बाहर घूम रहा पालतू कुत्ते को तेंदुए ने निवाला बना लिया। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी हुई। क्षेत्रीय वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्न ने ट्रेस किया।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में हिंदुओं की संख्या में पूर्व की भांति इजाफा हुआ है। यही वजह है कि तेंदुए लगातार जंगल के बाहर की ओर रुख कर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। बराही रेंज के अंतर्गत पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए की सक्रियता देखी जा रही है। बृहस्पतिवार रात जंगल से बाहर घूम रहा तेंदुआ रमनगरा गांव के आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया। ग्रामीण इंदर सिंह के घर के बाहर घूम रहे पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। शुक्रवार सुबह घर के बाहर निकले परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पगचिह्न भी ट्रेस किए गए। बराही रेंजर बजीर हसन ने बताया ने बताया कि जंगल से बाहर तेंदुए की मौजूदगी को लेकर पूर्व से ही वनकर्मियों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें