फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खमरिया पड़री में घर में घुसा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया पंडरी में बीती रात एक घर में मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ को घर के अंदर देखकर परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मकान से बाहर निकलकर शोर मचाने लगे। जिस पर मोहल्ले के काफी लोग एकत्रित हो गए। वन विभाग की टीम सूचना पर गांव पहुंची और जाल लगाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया पंडरी निवासी बाबू बक्स के पुत्र मोहम्मद सहीन ने बताया कि उनके मकान की एक तरफ चहारदीवारी नहीं है। मकान से करीब 50 फुट की दूरी पर पानी निकास के लिए नाला बना हुआ है। इस नाले का पानी मकान से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में जाता है। शनिवार की शाम को परिवार के लोग मकान के अंदर लेटे हुए थे। जबकि वह बरामदे में लेटा हुआ था। रात में किसी समय मगरमच्छ तालाब से नाले से होता हुआ उनके घर के अंदर आ गया। रात के करीब 1:00 बजे वह चारपाई पर मच्छरदानी लगाने के लिए उठा उसी दौरान उसका पैर अचानक मगरमच्छ से छू गया। शक होने पर उसने मोबाइल की रोशनी में मगरमच्छ को देखकर वह घबरा गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज पर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। इसके बाद परिवार के लोगों ने मकान के बाहर निकलकर मोहल्ले के लोगों को बताने के साथ ही ग्राम प्रधान गुलशेर अहमद को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ के चारों तरफ चारपाई लगा दी। जिससे वह कहीं इधर-उधर न जा सके। ग्राम प्रधान ने मगरमच्छ के घर के अंदर होने की सूचना पुलिस चौकी जिरौनिया को दी। पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर वन दरोगा सुरेश पाल वर्मा अपने साथ टाइगर ट्रैकर ततीर अहमद व ललित कुमार एवं वॉचर भूपराम को लेकर मौके पर पहुंचे। वन दरोगा सुरेश पाल वर्मा ने बताया कि मगरमच्छ को कड़ी मशक्कत के बाद जाल लगाकर पकड़कर पिंजडे में बंद किया गया। उसके बाद मगरमच्छ को नदी में छुड़वा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें