फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़ी मझोला मिल के पास पहुंचा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मझोला कस्बे में चीनी मिल के समीप शुक्रवार सुबह मगरमच्छ देखे जाने से लोग सहम गए। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर देवहा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

मझाला कस्बे के चीनी मिल बंद पड़ी हुई है। शुक्रवार सुबह सात बजे कुछ लोग बंद मिल के समीप एक स्कूल की चहारदीवारी से होकर गुजर रहे थे। इस बीच लोगों की निगाह वहां घूम रहे एक मगरमच्छ पर पड़ी। आबादी में मगरमच्छ होने की जानकारी पर लोग डर गए। इसकी सूचना सामाजिक वानिकी प्रभाग को दी गई। सामाजिक वानिकी की वन दरोगा सोनी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंची। टीम में शामिल चेतन कुमार और राजीव ढाली ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। वन दरोगा ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ को भरा पचपेड़ा के समीप देवहा नदी में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें