फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध संबंधों में बाधक पत्नी को पीटकर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र में एक विवाहिता को उसके पति और ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट किया करते थे। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम उगनपुर निवासी चित्रावती ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री छाया देवी की शादी 15 वर्ष पूर्व ग्राम बिठौरा कला निवासी बेनी राम के साथ हुई थी। आरोप है कि पुत्री का पति किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध रखता है, जिस कारण वह आए दिन उसकी पुत्री के साथ मारपीट करता है।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके दामाद का देवर सुंदर और ननद नीलम व हेमवती भी उसका साथ देते हैं। आरोप है कि 30 जुलाई को आरोपियों ने एक राय होकर पुत्री के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें