मायके वालों ने घर में घुसकर पीटा
आरोप है कि पुत्रवधू को समझाने पर उसने अगले दिन फोन कर अपने पिता, मां, बहन, मौसा, बहनोई, मौसी आदि को बुला लिया। आरोप है कि बहू के मायके पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर विजय कुमार और शिवम से गाली-गलौज की और पीट दिया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई।
बाद में समझौते के लिए गांव के पूर्व प्रधान के घर पंचायत हुई। आरोप है कि पंचायत में भी पिता-पुत्र की लात, घूसों और बेल्ट से जमकर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। विजय कुमार ने पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।