फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क से गायब सफेद पट्टी... कोहरे में बढ़ा हादसे का खतरा

Tue, 07 Jan 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
टनकपुर मार्ग पर न्यूरिया कस्बे के पास सड़क से गायब सफेद पटृी।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। लोक निर्माण और परिवहन विभाग के सुरक्षित सफर के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। प्रमुख मार्गों से सफेद पट्टी और संकेतक गायब हैं। ऐसे में कोहरे में हादसे का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को पड़ताल में सामने आया कि पीलीभीत-टनकपुर हाईवे, माधेटांडा-पूरनपुर मार्ग के अलावा कई मार्गों पर सफेद पट्टी तक नहीं है। ऐसे में चालक जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नए साल की शुरूआत से तराई में धुंध और कोहरे की समस्या बनी हुई है। शाम होते ही कोहरा पड़ने लगता है। दोपहर 12 बजे तक जिला कोहरे की चादर में लिपटा रहता है। कोहरे में चालक वाहन की रफ्तार धीमी करके सड़क की सफेद पट्टी के सहारे ही आगे बढ़ते हैं। हादसे की रोकथाम को शासन और जिला प्रशासन की ओर से हाईवे और मुख्य मार्गों पर सफेद पट्टी डालने का निर्देश भी कई बार दिए जा चुके हैं। करीब चार दिन पहले हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम संजय कुमार सिंह ने भी सफेद पट्टी और संकेतक लगवाने के निर्देश विभागीय अफसरों को दिए थे। मगर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।

टनकपुर हाईवे : कई स्थानों पर गायब हो गई सफेद पट्टी
पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर वाहनों का अधिक दबाव रहता है। उत्तराखंड की सीमा से जुड़ने के चलते इस मार्ग पर सुबह से देर रात तक हजारों वाहन गुजरते हैं। इस हाईवे पर कई स्थानों से सफेद पट्टी गायब हो गई है। न्यूरिया कस्बे से आगे बढ़ने पर कई जगहों पर सड़क किनारे की सफेद पट्टी नजर नहीं आती। कई स्थानों पर यह पट्टी मिट्टी और कूड़े में छिप गई है। मझोला से पहले भी यही हाल है। इससे वाहन चालकों को हाईवे का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


पूरनपुर- माधोटांडा मार्ग पर एक किनारे में डाली पट्टी
माधोटांडा-पूरनपुर मार्ग पर भी कोहरे के बीच गुजरना मुश्किल भरा हो गया है। मार्ग पर एक हिस्से में ही सफेद पट्टी डाली गई है। दूसरे हिस्से में पट्टी न होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लंबा समय बीतने के चलते डाली गई पट्टी भी पुरानी होकर मिट गई। इससे कोहरे में वाहन चालकों को आवाजाही में मुश्किल हो रही है।

माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर सफेद पट्टी गायब होने से बढ़ी परेशानी
माधोटांडा-खटीमा मार्ग की स्थिति भी खराब है। इस मार्ग पर भी छोटे और बड़े वाहनों का काफी दबाव रहता है। रोजाना सैकड़ों वाहन मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन मार्ग पर सफेद पट्टी गायब होने से कोहरे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डगा पुल से मैनाकोट तक मार्ग पर पट्टी दिखाई नहीं दे रही है। वहीं मार्ग पर कई मोड़ भी है। ऐसे में सफेद पट्टी न होने से कोहरे में हादसों का खतरा बना रहता है।

टनकपुर मार्ग पर न्यूरिया कस्बे के पास सड़क से गायब सफेद पटृी।संवाद

टनकपुर मार्ग पर न्यूरिया कस्बे के पास सड़क से गायब सफेद पटृी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें