फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरते वक्त ट्रेन की चपेट में आया विद्युतकर्मी, मौत

Fri, 18 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
स्‍टटेश्‍ान पर जमा भ्‍ाीड़
विज्ञापन
 प्लेटफार्म पर ट्रेन के रुकने से पहले ही उतरने की कोशिश बिजली कर्मचारी की मौत का कारण बन गई। उतरते वक्त बिजली कर्मचारी पैर फिसल जाने  पर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी ओमकार राठौर बिजली विभाग के पीलीभीत दफ्तर में कार्यरत थे। बृहस्पतिवार को ड्यूटी समाप्त कर शाहजहांपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 52,230 से बीसलपुर पहुंचे। ट्रेन से उतरते वक्त अचानक पैर फिसलजाने से वह गिर गए और चलती ट्रेन की चपेट में आ गए। जिसमें उनकी मौके पर मौत हो गई। यह देख प्लेटफार्म पर चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में लोग जमा हो गए। जीआरपी और स्टेशन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला गया। गार्ड रमेश चंद्र ने शव स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र मीणा के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद जीआरपी पीलीभीत को सुपुर्दगी दे दिया। वहीं से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बिजलीकर्मी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सोनी पर तो मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़। पति की मौत सुनकर पहले बदहवाश हो गई और बाद में फफक फफक कर रो पड़ी। मृतक के दो बच्चे चार वर्षीय उज्वल व सात साल की एक बेटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें