फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों ने सरकार पर लगाया अनदेखी करने का आरोप

Fri, 18 Nov 2016 11:15 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
प्रदश्‍ाऱ्र्शन करते ‌िददिव्‍ययां
विज्ञापन
 जिले के दिव्यांगों ने शुक्रवार को विकास भवन पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। पेंशन में बढ़ोतरी और आवासीय योजनाओं में दिव्यांगों को लाभान्वित किए जाने की मांग की गई। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सीडीओ को सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले दर्जनों दिव्यांग विकास भवन पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदेश सरकार की ओर से की जा रही अनदेखी पर हुंकार भरते हुए कहा कि सिर्फ वोट की राजनीति की जा रही है। दिव्यांगजनों को मिलने वाली पेंशन पहले तो बेहद कम है। उसमें बढ़ोतरी करने की मांग की गई। इसके अलावा सरकार की ओर से चलाई जा रही आवासीय योजनाओं का लाभ भी दिव्यांगों को नहंी दिया जा रहा है। एक दिव्यांग को प्रमाण पत्र पाने के लिए भी चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती। शौंचालय भी अभी तक निर्गत नहीं किए गए है। उन्होंने पेंशन में बढ़ोतरी और शासन से वर्णित सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। पंद्रह दिन में मांगों पर कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इस दौरान दिव्यांगों के अलावा पार्टी के जिला प्रभारी यूसुफ मलिक, बरखेड़ा विस प्रभारी ठाकुर निरंजन सिंह, स्वर्ण सिंह, नत्थू लाल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें