छावनी बना गांव
सिपाही को गोली लगने की घटना का पता चलते ही एसपी अतुल शर्मा, एएसपी अनिल कुमार यादव, सदर व पूरनपुर कोतवाली पुलिस, सीओ पूरनपुर व आसपास के थानों का पुलिस फोर्स रम्पुराकोन गांव पहुंच गए। पुलिस ने फार्म हाउस की तलाशी ली लेकिन कोई नहीं मिला। अभिषेक के पास से तमंचा बरामद हुआ है। उसके खिलाफ मुठभेड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पिता और ताऊ को पकड़ा, बंदूक ली कब्जे में
सिपाही को गोली मारने की घटना का जब पुलिस को पता चला तो बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स रम्पुराकोना गांव पहुंच गई। इस दौरान अभिषेक के ताऊ को सूचना मिली कि फार्म हाउस पर कोई घटना हो गई है। इस पर वह अपनी लाइसेंस बंदूक लेकर अभिषेक के पिता रिषी सक्सेना उर्फ रिशू के साथ फार्म हाउस आ रहे थे। पुलिस ने दोनों को रास्ते से ही पकड़ लिया साथ ही लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली।
महिला का नहीं चल सका कोई पता
अभिषेक जिस महिला को लेकर भागा था उसका देर रात तक कोई पता नहीं चल सका। हालांकि पुलिस कर्मियों का कहना है कि जब वह फार्म हाउस पर पहुंचे तब अंदर एक महिला थी। महिला कहां गई इसका किसी को कुछ पता नहीं। इस मामले में देर रात तक पुलिस भी कुछ नहीं बता पा रही थी। बताया जा रहा है कि महिला पुलिस के पास है लेकिन अभी बरामदगी नहीं दिखाई गई है। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि दबिश देने गई पुलिस पर आरोपी ने फायर किया। गोली आरक्षी शाहरुख को लगी है। उसका उपचार कराया जा रहा है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।